देश के अलग-अलग हिस्सों में महिलाओं के बलात्कार और हत्या की वारदातों के बाद सिक्किम पुलिस ने महिलाओं के लिए रात में नि:शुल्क यात्रा सुविधा शुरू की है। अगर कोई महिला राज्य की राजधानी में रात में अकेले है और कोई सवारी नहीं मिल रही है तो उसे पुलिस घर तक नि:शुल्क छोड़कर आएगी।
एक अधिकारी ने बताया कि इस योजना की शुरुआत रविवार को मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने की। इसका लक्ष्य देर रात महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उन्हें यात्रा सेवा देना है।
अधिकारी ने बताया कि यातायात नहीं मिलने की वजह से कहीं भी फंसी कोई महिला अब पुलिस हेल्पलाइन नंबर 1091 और 7837018555 पर फोन कर सकती है और रात 10 बजे से लेकर सुबह छह बजे तक वाहन उपलब्ध कराने का आग्रह कर सकती है। महिला का फोन आने के बाद नियंत्रण कक्ष वाहन या थाना प्रभारी का वाहन उसकी मदद के लिए आएगा।


Download Android App
Download iOS App



