Singapore: सिंगापुर सशस्त्र बल (एसएएफ) के 50 वर्षीय भारतीय मूल के वारंट अधिकारी को 2021 में 15 वर्षीय लड़की के साथ यौन संबंध बनाने का प्रयास करने के लिए गुरुवार को 10 महीने जेल की सजा सुनाई गई।
Highlights:
- नाबालिग के यौन उत्पीड़न के आरोप में भारतीय मूल के सैन्यकर्मी को जेल
- पिछले महीने अपना अपराध स्वीकार कर लिया था
- सुब्रमण्यम को सेवा से बर्खास्त करना भी हो सकता है शामिल
पिछले महीने अपना अपराध स्वीकार कर लिया था
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुब्रमण्यम थबुरन रंगासामी ने नाबालिग (जो अब 17 साल की है) के साथ यौन संबंध बनाने के एक मामले में पिछले महीने अपना अपराध स्वीकार कर लिया था। सजा सुनाते समय दो अन्य आरोपों पर भी विचार किया गया। सुब्रमण्यम को उसकी गिरफ्तारी के बाद सेना ने सभी कर्तव्यों से निलंबित कर दिया था।
सुब्रमण्यम को सेवा से बर्खास्त करना भी हो सकता है शामिल
रक्षा मंत्रालय की एक प्रवक्ता ने अखबार को बताया कि अदालत की सुनवाई के बाद एसएएफ आगे की कार्रवाई करेगी, जिसमें सुब्रमण्यम को सेवा से बर्खास्त करना भी शामिल हो सकता है। घटना 6 दिसंबर 2021 को हुई, जब पीड़िता को सुबह अपने स्कूल काउंसलर के साथ ऑनलाइन मीटिंग करनी थी। माध्यमिक 3 की छात्रा कारपार्क की पांचवीं मंजिल से नीचे उतरते समय गिर गई और एक दरवाजे से टकरा गई। सुब्रमण्यम ने उसे अपने पैरों पर खड़ा होने में मदद की।


Download Android App
Download iOS App



