बिहार के गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र में अज्ञात बेखौफ चोरों ने गुरुवार को तड़के एक एटीएम को गैस कटर से काटकर 23.50 लाख रुपए से ज्यादा की राशि चोरी कर फरार हो गए। इस मामले की जांच और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष जांच टीम का गठन किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की नरैनिया शाखा के पास की है। बैंक की शाखा के नीचे ही एटीएम है।
Highlights
- ATM काटकर चोरों ने उड़ा लिए 23 लाख रुपए
- मीरगंज थाने की पुलिस को सूचना दी गई
- स्वर्ण प्रभात ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की
मीरगंज थाने की पुलिस को सूचना दी गई
पुलिस सीसीटीवी से फुटेज खंगाल रही है। घटना की सूचना मिलते ही बैंक के अधिकारियों ने जांच की और मीरगंज थाने की पुलिस को सूचना दी गयी। जिलाधिकारी मो. मकसूद आलम और पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर चोरी की गई राशि बरामद कर ली जाएगी। मामले की जांच और चोरों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। एसआईटी छापेमारी कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



