आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के मौजूदा कार्यकाल का आखिरी अंतरिम बजट पेश किया। बता दें केंद्र सरकार के इस बजट को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने सवाल उठाए हैं। पूर्व सीएम मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा है बेरोजगारी व बढ़ती हुई मंहगाई आदि से त्रस्त जीवन को नकारना अति-दुःखद व चिंतनीय है।
- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज बजट किया पेश
- Budget 2024 को लेकर उठाए कई सवाल मायावती
आपको बता दें बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-“केन्द्र सरकार द्वारा लोकसभा चुनाव से पूर्व, संसद में आज पेश बजट जमीनी वास्तविकता से दूर चुनावी लुभावने वाला ज्यादा। इस प्रकार, देश की जनता की अपार गरीबी, बेरोजगारी व बढ़ती हुई मंहगाई आदि से त्रस्त जीवन को नकारना अति-दुःखद व चिंतनीय।
1- केन्द्र सरकार द्वारा लोकसभा चुनाव से पूर्व, संसद में आज पेश बजट जमीनी वास्तविकता से दूर चुनावी लुभावने वाला ज़्यादा । इस प्रकार, देश की जनता की अपार गरीबी, बेरोजगारी व बढ़ती हुई मंहगाई आदि से त्रस्त जीवन को नकारना अति-दुःखद व चिंतनीय।
— Mayawati (@Mayawati) February 1, 2024
आज संसद में अंतरिम केंद्रीय बजट 2024 पेश किया गया
दरअसल, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को संसद में अंतरिम केंद्रीय बजट 2024 पेश किया। इस दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि बुनियादी ढांचे के विकास और रोजगार सृजन के लिए पूंजीगत व्यय परिव्यय 11.1 प्रतिशत बढ़ाकर 11,11,111 करोड़ रुपये किया जाएगा। जो सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 3.4 प्रतिशत होगा. ‘विकसित भारत’ के लिए राज्यों में सुधारों पर उन्होंने कहा, “राज्य सरकारों द्वारा मील के पत्थर से जुड़े सुधारों का समर्थन करने के लिए 50 साल के ब्याज मुक्त ऋण के रूप में 75,000 करोड़ रुपये का प्रावधान प्रस्तावित किया गया है.” इसके साथ ही केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आगे कहा कि 40 हजार सामान्य रेल डिब्बों को भी वंदे भारत मानकों के अनुरूप बदला जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



