महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने मंगलवार को यहां राज्य विधानसभा को बताया कि कि लोकसभा सदस्य मोहन डेलकर की मुंबई में हुई मौत की जांच एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) करेगी। दादरा एवं नगर हवेली से सात बार लोकसभा सदस्य निर्वाचित हुए डेलकर का शव 22 फरवरी को मुंबई के एक होटल में पाया गया था।
मंत्री ने कहा, ‘‘डेलकर ने अपने सुसाइड नोट में कहा था कि उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है और वह प्रफुल्ल पटेल के दबाव में हैं, जो दादरा एवं नगर हवेली के प्रशासक हैं।’’ देशमुख ने कहा कि डेलकर के सुसाइड नोट में यह जिक्र किया गया है कि उन्हें पटेल से यह धमकी मिल रही थी कि उनका सामाजिक जीवन खत्म हो जाएगा। देशमुख ने कहा, ‘‘डेलकर की पत्नी और बेटे ने भी मुझे पत्र लिख कर यह चिंता प्रकट की है।’’


Download Android App
Download iOS App



