महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को कहा कि अक्टूबर में मुंबई में 26 वर्षीय एक व्यक्ति की न्यायिक हिरासत में हुई मौत के मामले की छानबीन विशेष जांच टीम (एसआईटी) करेगी। विधान परिषद में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान भाजपा सदस्य भाई गिरकर और कुछ अन्य विधायकों द्वारा विजय सिंह की मौत का मामला उठाए जाने पर उन्होंने इसकी घोषणा की।
एक दवा कंपनी में एमआर का काम करने वाले सिंह को अक्टूबर में प्रताड़ना के एक मामले में पूछताछ के लिए वडाला ट्रक टर्मिनस थाने में हिरासत में रखा गया था। हिरासत में ही उनकी मौत हो गयी थी। वह मुंबई में सिओन इलाके के निवासी थे। व्यक्ति के परिवारवालों ने आरोप लगाया था कि पुलिस हिरासत में उनके साथ मारपीट की गयी थी। घटना के संबंध में पांच पुलिसकर्मियों को बाद में निलंबित कर दिया गया था।
राजनाथ सिंह ने अमेरिका यात्रा के दौरान नौसैन्य एयरपोर्ट का किया दौरा , बोईंग लड़ाकू विमान का प्रदर्शन देखा
गिरकर ने पूछा कि मृतक के परिवार को क्या मुआवजे के तौर पर 10 लाख रुपये दिए गए और मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गयी। इस पर शिंदे ने सदन को सूचित किया कि अक्टूबर की घटना के संबंध में पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया । उन्होंने कहा कि जांच चल रही है और अंतिम रिपोर्ट का इंतजार है। इसके बाद गिरकर और कुछ अन्य विधायकों ने मामले में एसआईटी जांच की मांग की। शिंदे ने कहा कि मामले में एसआईटी जांच शुरू करेगी ।


Download Android App
Download iOS App



