गृह मंत्री अनिल विज ने देश के कई क्षेत्रों में नागरिक संशोधन बिल को लेकर हो रही आगजनी पर नाराजगी जाहिर की।विज ने कहा कि कुछ तत्व जो संसद में पिट गए वो बाहर आकर आग लगाकर अपना बदला लेना चाहते है। उन्हें इसकी इजाजत नहीं दी जाएगी।
हरियाणा में कानून व्यवस्था को लेकर विज ने कहा कि सरकार और प्रशासन पूरी तरक से चौकस है और किसी को कानून हाथ मे नहीं लेने दिया जाएगा। मंगलवार को बातचीत के दौरान गृह मंत्री ने कहा कि प्रियंका गांधी हो, राहुल गांधी हो या कांग्रेस के अन्य लोग हो यह सब देश में आग लगाना चाहते हैं। विज ने कहा अब यह जो नागरिकता संशोधन बिल है यह पास हो गया है।
अब इसके ऊपर किसी को कोई एतराज नहीं होना चाहिए क्योंकि यह बिल किसी की नागरिकता को छीन नहीं रहा। विज ने स्पष्ट किया कि यह जो लोग प्रताड़ित होकर हिंदुस्तान में आ गए और गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं उनको ये बिल नागरिकता दे रहा है कुछ ले नहीं रहा है।
उन्हें इसका स्वागत करना चाहिए और जगह-जगह स्वागत जलूस निकालने चाहिए, लेकिन कुछ ताकतें जो सियासत में पिटती जा रही हैं अब वो हिंसा का सहारा ले रही हैं। राहुल के चुपचाप विदेश जाने पर विज ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में भी दूसरों को जेल में डलवा कर ये लोग भाग जाया करते थे।


Download Android App
Download iOS App



