माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने बुधवार को भाजपा पर समाज में ‘जहर’ फैलाने और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के ‘फासीवादी एजेंडे’ को आगे बढ़ाने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस माहौल में देश में आर्थिक वृद्धि नहीं हो सकती है। बेरोजगारी और देश की आर्थिक हालत को लेकर भाजपा को लगातार आड़े हाथ लेने वाले येचुरी ने ट्वीट की श्रंखला में कहा कि देश जिन समस्याओं का सामना कर रहा है, उनके हल के लिए सरकार काम नहीं कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘ अगर आप सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने और समाज में जहर फैलाने का काम करेंगे जैसा कि भाजपा ने किया हो तो इस माहौल में आर्थिक वृद्धि और रोजगार उपलब्ध होने का कोई अवसर पैदा होने की गुंजाइश नहीं है।’’
चिदंबरम के बचाव में प्रियंका, बोली-केंद्र की असफलताओं को उजागर करने की भुगत रहे है सजा
येचुरी ने कहा ‘‘बेरोजगारी 50 साल में सर्वाधिक है। यह विडंबना है कि लड़खड़ाती अर्थव्यवस्था, बड़े पैमाने पर बंद हो रहे उद्योगों, खत्म हो रहे रोजगार की समस्याएं हल करने और लोगों को राहत देने के बजाय इस सरकार का इरादा आरएसएस के फासीवादी एजेंडा को आगे बढ़ाने का है।’’


Download Android App
Download iOS App



