स्मृति ईरानी ने AIMIM-TRS गठबंधन को बताया अपवित्र और भ्रष्ट

Summary :

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एआईएमआईएम और टीआरएस पार्टी के गठबंधन को अपवित्र और भ्रष्ट बताया है।

हैदराबाद नगर निकाय चुनाव में रोहिंग्या प्रवासियों का मुद्दा बड़ा होता जा रहा है। वहीं इसको लेकर एआईएमआईएम और बीजेपी के बीच जुबानी जंग तेज हो रही है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एआईएमआईएम और टीआरएस पार्टी के गठबंधन को अपवित्र और भ्रष्ट बताया है। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमें घुसपैठियों से आम भारतीयों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करनी होगी।
हैदराबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए स्मृति ईरान ने कहा, हमारे सैनिक सीमाओं को सुरक्षित रखने के लिए लगातार लड़ रहे हैं और यहां इस ऐतिहासिक शहर हैदराबाद में एआईएमआईएम और टीआएस मिलकर तेलंगाना की वोटर लिस्ट में अवैध अप्रवासियों को जगह देने की साजिश कर रहे हैं। उन्हें तेलंगाना के लोगों को इसका जवाब देना होगा।

भाजपा MP के विवादित बोल – रोहिंग्याओं, पाकिस्तानियों को भगाने के लिए भाजपा करेगी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’

गौरतलब है कि हैदराबाद नगर निकाय चुनाव में रोहिंग्या प्रवासियों का मुद्दा खूब ज़ोर शोर से उठाया जा रहा है। एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने रोहिंग्या को लेकर केंद्रीय मंत्री अमित शाह पर वार करते हुए बीजेपी को चुनौती दे डाली थी। 
आपको बता दें कि हैदराबाद में एक दिसंबर को निकाय चुनाव के लिए मतदान होना है, जबकि चार दिसंबर को वोटों की गिनती होगी। ऐसे में प्रचार-प्रसार तेजी से चल रहा है. इस बार मुकाबला त्रिकोणीय होने के आसार हैं और बीजेपी , एआईएमआईएम , टीआरएस में जंग है।

Desk Team