बेटे-बहू ही निकले चोर, रची थी 10 लाख की डकैती की साजिश, खुल गया पोल

Summary :

झारखंड के गिरिडीह जिले में एक ऐसी डकैती की वारदात हुई जो पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गई है

आप लोगों ने कई तरह की डकैती और लूट की वारदात से जुड़ी खबरें पढ़ी होंगी, लेकिन झारखंड के गिरिडीह जिले में एक ऐसी डकैती की वारदात हुई जो पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गई है, दरअसल 10 लाख रुपयों के जेवरात समेत 1.25 लाख नगद रुपयों की लूट कांड किसी बाहरी डकैत या डाकू ने नहीं बल्कि घर में मौजूद चोर ने अंजाम दिया था। दरअसल बेटा और बहू ने साजिश के तहत पहले अपने ही घर से उड़ाए 10 लाख रुपयों के जेवरात और 1.25 लाख नगद रुपए और फिर पुलिस और घरवालों को गुमराह करने की नियत से फर्जी डकैतों द्वारा लूट कांड की कहानी गढ़ डाली।
डकैती की सूचना मिलते ही पूरे शहर में हड़कंप
UP : Robbery worth lakhs in broad daylight at gram pradhan house in Hapur -  यूपी : हापुड़ में ग्राम प्रधान के घर दिनदहाड़े लाखों की डकैती
दरअसल गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरहाटाड़ घाटी फील्ड एरिया के रहने वाले सिविल सर्जन के ड्राइवर दिलीप सिंह के घर में आधा दर्जन की संख्या में पहुंचे नकाबपोश अपराधियों द्वारा उनकी बहू सुरूचि को नशीला पदार्थ सुंघा कर घर से 10 लाख की कीमत के जेवरात और 1. 25 लाख नगद रुपयों की डकैती की सूचना मिलते ही पूरे शहर में हड़कंप मच गया। परिजनों द्वारा घटना की सूचना दिए जाने के बाद गिरिडीह एसपी अमित रेनू के निर्देश पर एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह, मुफस्सिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान नगर थाना प्रभारी आदिकांत महतो सहित बड़ी संख्या में पुलिस की टीम ड्राइवर दिलीप सिंह के घर पहुंची, और जांच में जुट गई।
सुरुचि को नशीला पदार्थ सुंघा कर होशबे किया गया 
सम्मोहित कर नशीला पदार्थ सुंघा हड़प लिया जेवर व मोबाइल | hypnotized,  sniffed intoxicants, grabbed jewelry and mobileसम्मोहित कर नशीला पदार्थ  सुंघा हड़प लिया जेवर व ...
परिजनों के मुताबिक दिलीप सिंह की पत्नी रिंकी सिंह पड़ोस में गई थी, उस दौरान घर में दिलीप सिंह का मंझला बेटा अभिषेक सिंह उर्फ छोटू मौजूद था जो घर के ऊपर के कमरे में सो रहा था ,जबकि उसकी पत्नी सुरुचि नीचे घर में मौजूद थी। उसी दौरान आधा दर्जन की संख्या में हथियारबंद नकाबपोश अपराधी घर के पीछे से प्रवेश कर गए और बहू सुरुचि को नशीला पदार्थ सुंघा कर होशबे कर दिया, और पूरी लूटपाट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।
झाड़ियों में कपड़े की पोटली बरामद
दिलीप सिंह की बहू सुरुचि के बयान में विरोधाभास होने पर जांच करने पहुंचे एसडीपीओ और मुफस्सिल थाना की पुलिस को उस पर शक होने लगा। इसी बीच पूछताछ के क्रम में दिलीप सिंह के पड़ोसियों ने बतलाया की शाम के समय एक लड़की को उन लोगों ने दिलीप सिंह के घर के पीछे की तरफ देखा था शक के आधार पर पुलिस जब दिलीप सिंह के घर के पीछे छानबीन करने गए इस दौरान झाड़ियों में कपड़े की पोटली बरामद हुई। पोटली को खोलने के उपरांत उसमें घर से चोरी किए गए सारे जेवरात मिल गए।
शक के आधार पर की पुछताछ शुरू
Faridabad mother killed by strangling 10 year old son in depression learned  method arrested on youtube | फरीदाबाद: डिप्रेशन में मां ने 10 साल के बेटे  की गला दबाकर ली जान, यूट्यूब
इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर दिलीप सिंह की बहू सुरुचि और उसके पति अभिषेक सिंह से पूछताछ शुरू कर दी। पूछताछ के क्रम में दोनों टूट गए और उन लोगों ने अपने द्वारा की गई चोरी की वारदात को स्वीकार कर लिया। पुलिस ने पीड़ित दिलीप सिंह की बहु सुरुचि और उसके पति अभिषेक की निशानदेही पर अन्य स्थान पर छिपाकर रखे गए। 1.25 लाख नगद रुपए भी बरामद कर लिए। पुलिस ने घर में चोरी और झूठी डकैती की कहानी रचने वाले अभिषेक सिंह और उसकी पत्नी सुरुचि को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
घटना के संदर्भ में एसडीपीओ अनिल सिंह का बयान 
घटना के संदर्भ में एसडीपीओ अनिल सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सिविल सर्जन के ड्राइवर दिलीप सिंह के घर पर नकाबपोश अपराधियों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया है, घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी के साथ में घटनास्थल पर जांच करने पहुंचे थे। इसी दौरान घर में मौजूद महिला लगातार अपना बयान बदल रही थी। उसने बताया कि उसे नशीला पदार्थ सुंघा कर बेहोश किया गया था, जबकि मेडिकल जांच के दौरान ऐसी किसी भी पदार्थ के सुघाने की साक्ष्य नहीं मिले।
दिलीप सिंह के बेटे अभिषेक सिंह और उनकी पत्नी सुरुचि को किया गया गिरफ्तार 
सख्ती से पूछताछ के दौरान पूरे मामले का उद्भेदन हो गया डकैती और चोरी के साजिशकर्ता गृहस्वामी दिलीप सिंह के बेटे अभिषेक सिंह और उनकी पत्नी सुरुचि है , जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है, पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी बेटे बहू ने बताया कि चोरी किए गए जेवरात और पैसों को लेकर वे लोग बंगाल भागने की तैयारी में थे। इधर डकैती मामले का उद्भेदन होते ही घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई लोगों ने कहा कि घर का भेदी लंका ढाहे।

Desk Team