भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की और उनसे स्टेडियम के निर्माण के लिये बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) को दी गयी जमीन के बजाय वैकल्पिक जमीन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।
सौरव ने ममता से स्टेडियम के लिए वैक्लपिक जगह देने के लिए किया आग्रह
बनर्जी ने राज्य सचिवालय में कहा कि हावड़ा जिले के डुमुरजोला में प्रस्तावित खेल सिटी परियोजना, खेल नगरी में सीएबी को जमीन का एक टुकड़ा दिया गया था। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘उस भूखंड में एक जलाशय है और इसलिए वे उस पर स्टेडियम का निर्माण नहीं कर पाएंगे। उन्होंने (सौरव) मुझसे सीएबी को किसी अन्य जगह वैकल्पिक जमीन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। हम इस पर विचार करेंगे।’’ मुख्यमंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि गांगुली ने उनसे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) पर कोई चर्चा नहीं की।


Download Android App
Download iOS App



