पश्चिम बंगाल में आयोजित विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा बरतने के बावजूद चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले से 41 कच्चे बमों की बरामदगी की है। आयोग ने राज्य पुलिस के साथ मिलकर शुक्रवार को 148 भांगोर विधानसभा क्षेत्र में प्राणगंज ग्राम पंचायत के तहत आने वाले पद्मपुकुर इलाके में पड़े विस्फोटकों के बारे में मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर इन बमों को बरामद किया है।
मिली खूफिया जानकारी के आधार पर इलाके में छापेमारी की गई और बारूईपुर पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में एक झाड़ी से इन बमों की बरामदगी हुई। इस घटना को लेकर एक मामला दर्ज कर लिया गया है।
दक्षिण 24 परगना के उप चुनाव अधिकारी ने सूचित किया कि मामले की जांच चल रही है और अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। इन बमों को एक ऐसे समय में बरामद किया गया है, जब पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव जारी है। यहां आठ चरणों में से दो चरणों में मतदान की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है और तीसरा चरण 6 अप्रैल को है।


Download Android App
Download iOS App



