हरिद्वार, संजय चौहान (पंजाब केसरी): जैसे-जैसे कांवड़ मेला आगे बढ़ रहा है। उसी प्रकार हरिद्वार आने वाले श्रद्धालु कांवड़ियों की संख्या भी दिन-प्रतिदिन इजाफा होता जा रहा है, क्योंकि स्थान सीमित हैं एवं आने- जाने के रास्ते पूर्व से ही तय हैं, जिस कारण “कांवड़ियों व गाड़ियों, दोनों को” सुरक्षित निकालने के लिए यातायात पुलिसकर्मियों पर एकाएक दबाव आ गया है।ऐसे दबाव को कम करने के लिए जनपद में जगह-जगह नियुक्त किए गए ट्रैफिक वॉलिंटियर्स यातायात पुलिसकर्मियों के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसी कड़ी में हरिद्वार रेलवे रोड़ स्थित अति व्यवस्तक शिवमूर्ति चौक पर पुलिसकर्मियों के साथ व्यवस्था को सुचारू बनाने में लगे ट्रैफिक वॉलिंटियर्स विष्णु शर्मा, सुनील तलवाड़, संजय चौहान, विष्णु अरोड़ा, श्रेय तलवाड़, सागर ने अपने ड्यूटी के दौरान रेलवे स्टेशन रोड़ से आ रहे चार पहिया वाहनों को बाया मायापुर रोड होते हुए तुलसी चौक भेजा। बता दें कि पुलिस ने एसपीओ के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे। अपील की गई थी कि निष्ठा और लगन के साथ पुलिस के कंधे से कंधा मिलाकर कार्य किया जाए। उक्त बैठक में पहुंचे सभी एसपीओ ने पुलिस को पूरा सहयोग करने की बात कही थी। कुल मिलाकर शहर व्यापार मण्डल के बैनर तले चौक चौराहों पर तैनात एसपीओ बड़ी ही बखूभी से अपनी ड्यूटी जिम्मेदारी से निभा रहे हैं।
—————————————-हरिद्वार रेलवे रोड़ स्थित शिवमूर्ति पर पुलिस के साथ ड्यूटी करते हुए एसपीओ। (छाया : पंजाब केसरी)


Download Android App
Download iOS App



