एसआरएसपी इस साल कलेश्वरम के पानी से भर जाएगा : चंद्रशेखर राव

Summary :

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने मंगलवार को कहा कि श्रीराम सागर परियोजना (एसआरएसपी) को इसी साल कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई परियोजना के पानी से भर दिया जाएगा।

हैदराबाद : तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने मंगलवार को कहा कि श्रीराम सागर परियोजना (एसआरएसपी) को इसी साल कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई परियोजना के पानी से भर दिया जाएगा। अधिकारियों के लिए महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय करते हुए मुख्यमंत्री ने उनसे एसआरएसपी को पानी से भरने के लिए जगित्याल जिले के रामपुर में पंप हाउस का निर्माण तेजी से करने को कहा।
राव ने गोदावरी नदी पर कालेश्वरम परियोजना के तहत बनाए जा रहे श्रीराम सागर बहाली योजना के काम की प्रगति की समीक्षा के लिए वहां का दौरा किया । उन्होंने कहा कि रामपुर में पंप हाउस का निर्माण योजना के लिए अहम घटक है। राव ने कहा कि तेलंगाना के लोगों, खासतौर पर किसानों, को कालेश्वरम से बहुत उम्मीदें हैं और वह बेसब्री से पानी आने का इंतजार कर रहे हैं। 

Desk Team