अमेरिका ने चीन पर दोनों देशों के बीच व्यापार वार्ता में हेरफेर करने व ‘दोषारोपण का खेल’ खेलने का आरोप लगाया है। अमेरिका ने यह प्रतिक्रिया चीन के श्वेतपत्र जारी कर वाशिंगटन पर बातचीत में बाधा डालने का आरोप लगाया है। सोमवार को एक बयान में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने चीन पर व्यापार समझौते से ‘पीछे हटने’ का आरोप लगाया।
यूएस ट्रेड रिप्रजेंटेटिव (यूएसटीआर) कार्यालय ने एक बयान में कहा, “हमारी वार्ता की स्थिति इन सभी वार्ताओं के दौरान संगत बनी रही है और चीन महत्वपूर्ण तत्वों से पीछे हटा, जिन पर पार्टियों में सहमति बनी थी।”
इसमें कहा गया कि अमेरिका ‘निराश’ है कि चीन ने हाल के सार्वजनिक बयानों में ‘दोनों देशों के बीच व्यापार वार्ता के इतिहास व प्रकृति को गलत तरीके से पेश करने का दोषारोपण का खेल जारी रखे हैं।’
ट्रंप के मई में चीन पर अपने वादों से मुकरने व व चीन के सामानों पर 200 अरब डॉलर के अतिरिक्त टैरिफ लगाने के बाद दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापार युद्ध बुरी दशा में पहुंच गया।


Download Android App
Download iOS App



