बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राजधानी पटना के आसरा गृह में दो महिलाओं की मौत के मामले को लेकर राज्य सरकार पर एक बार फिर हमला करते हुए कहा कि प्रदेश के अधिकांश बालिका और आसरा गृहों में बच्चियों के साथ संस्थागत दुष्कर्म, अत्याचार, शोषण, हत्या और बलात्कार की पुष्टि होने के बावजूद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोकलाज छोड़ कुर्सी से चिपके हुए हैं।
तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा कि बिहार के अधिकांश बालिका और आसरा गृहों में बच्चियों के साथ संस्थागत दुष्कर्म, अत्याचार, शोषण, हत्या और बलात्कार की पुष्टि हो रही है। लेकिन फिर भी कुछ स्वनामधन्य लोगों की नत्रर में जनादेश के चीरहर्ता नीतीश कुमार‘नैतिक बाबू’है। नीतीश कुमार लोकलाज छोड़ कुर्सी से चिपके हुए है।’
मुजफ्फरपुर कांड में बड़े अधिकारियों को बचा रहे नीतीश : तेजस्वी यादव
उल्लेखनीय है कि पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र के नेपाली नगर स्थित आसरा गृह में दो महिलाओं की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने कोषाध्यक्ष मनीषा दयाल और सचिव चिरंतन दास को गिरफ्तार किया था। मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



