पश्चिम बंगाल : टेरर कनेक्शन पर एक्शन, STF ने अलकायदा के 2 आतंकियों को किया गिरफ्तार

Summary :

स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना से दो संदिग्ध आतंकियों को पकड़ा है। ये दोनों आतंकी प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन अलकायदा (Al-Qaeda) से जुड़े हुए हैं।

पश्चिम बंगाल में टेरर कनेक्शन पर बड़ा एक्शन हुआ है। स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने नॉर्थ 24 परगना से दो संदिग्ध आतंकियों को पकड़ा है। ये दोनों आतंकी प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन अलकायदा (Al-Qaeda) से जुड़े हुए हैं। गिरफ्तारी के वक्त आतंकियों के पास से आपत्तिजनक साहित्य भी बरामद हुआ है।
गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकियों में एक का नाम अब्दुर रकीब सरकार उर्फ ​​हबीबुल्लाह उर्फ ​​हरीफ है और वह दक्षिण दिनाजपुर के गंगारामपुर का रहने वाला है। वहीं दूसरे संदिग्ध का नाम काजी अहसान उल्लाह उर्फ ​​हसन हैं। एसटीएफ ने इन दोनों में से सबसे पहले हरीफ को ही गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ की गई तो काजी अहसान उल्लाह नाम सामने आया जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी हुई।
STF को मिला आपत्तिजनक साहित्य 
पकड़े गए इन संदिग्धों के पास से एसटीएफ को आपत्तिजनक साहित्य बरामद हुए। संदिग्धों पर यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसटीएफ से मिली जानकारी के अनुसार ये दोनों राज्य में किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में थे। आज गुरुवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Chattisgarh News : CPRI के सहयोग से होगी राष्ट्रीय स्तर की प्रयोगशाला तथा परीक्षण केन्द्र की स्थापना

Desk Team