प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे से पहले राज्य में नागरिकता संसोधन कानून (सीएए), राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनआरपी) को लेकर जोरदार प्रदर्शन हो रहा है। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने प्रधानमंत्री के आज कोलकाता दौरे का विरोध किया। प्रदर्शनकारियों ने “मोदी गो बैक” के पोस्टर के साथ प्रदर्शन किया। साथ ही सोशल मीडिया पर “# गोबैकमोदी” के साथ एक अभियान चलाया जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता पहुंच रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के रविवार को एक कार्यक्रम में मंच साझा कर सकते है। पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, “जहां तक हमें मालूम है, वह (ममता बनर्जी) 12 जनवरी को कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट (केओपीटी) के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी जहां प्रधानमंत्री भी मौजूद होंगे।”

पीएम मोदी 11 जनवरी से दो दिन की यात्रा पर कोलकाता में होंगे। सूत्रों ने बताया कि राजभवन में मोदी और बनर्जी की एक बैठक होगी। केओपीटी के 150 साल पूरे होने के मौके पर रविवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में बनर्जी को आमंत्रित करने के लिए जहाजरानी राज्य मंत्री मनसुख मंडाविया शुक्रवार को निजी तौर पर राज्य सचिवालय गए थे।


Download Android App
Download iOS App



