राजनीति में बदलाव लाना चाहते हैं रजनीकांत, बोले-अब नहीं हुआ, तो कभी नहीं हो पाएगा

Summary :

रजनीकांत ने कहा कि कई लोग मेरी ओर से राजनीतिक पार्टी शुरू करने की प्रतीक्षा कर रहे थे इसलिए मैंने सभी अटकलों को समाप्त करने का फैसला किया है।

सुपरस्टार रजनीकांत ने गुरुवार को चेन्नई में अपने राजनीतिक दल का ऐलान किया। इस दौरान उन्होंने कहा की वह एक ऐसी पार्टी बनाने जा रहे हैं, जिसमें सरकार और पार्टी अलग-अलग काम करेंगे। उन्होंने बताया कि मैंने कभी मुख्यमंत्री पद के बारे में नहीं सोचा। मैं केवल राजनीति में बदलाव चाहता हूं। अगर राजनीति और सरकार में बदलाव अब नहीं हुआ, तो ऐसा कभी नहीं हो पाएगा।
उन्होंने कहा कि ‘कई लोग मेरी ओर से राजनीतिक पार्टी शुरू करने की प्रतीक्षा कर रहे थे इसलिए मैंने सभी अटकलों को समाप्त करने का फैसला किया है।’ मेरी पार्टी के 50-60% लोगों में 50 साल से कम उम्र के लोग शामिल होंगे। युवाओं को पार्टी और सरकार में जगह मिलना इन दिनों मुश्किल है।’ 

भोपाल पहुंचने से पहले फाड़े गए सिंधिया के पोस्टर, फेंकी गई स्याही

हमारी राजनीति में दो दिग्गज थे, एक जयललिता और एक कलईगनार थे। लोगों ने उन्हें वोट दिया था लेकिन अब एक शून्य है। अब हमें बदलाव लाने के लिए एक नया आंदोलन बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि उनके प्रस्ताव में मुख्यमंत्री के रूप में एक शिक्षित और दयावान युवा को नियुक्त करना शामिल है। 

Desk Team