कोरोना वायरस का प्रकोप दुनिया के 104 देशों में फैल चुका है। इस बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने बुधवार को कोरोना को लेकर महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी सरकार जनता को डरा रही है और लोगों पर प्रतिबंध लगा रही है। उन्होंने कहा कि अघाड़ी सरकार के इस कदम से जनता में घबराहट बढ़ रही है।
औरंगाबाद में राज ठाकरे ने कहा कि सरकारी दलों को पहले इस संक्रमण से होने वाली मृत्यु दर का पता लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रतिबंध लगाए जाने से लोगों में खौफ पैदा हो रहा है। राज ठाकरे ने कहा, ” हमारे देश में कोरोना वायरस के इतर अन्य कारणों से मृत्युदर काफी अधिक है। इसमें कोई शक नहीं कि हमें सावधानी बरतनी चाहिए। लेकिन सरकार कोरोना वायरस के मामले में लोगों को डरा रही है।”
Coronavirus : शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 2,500 अंकों से अधिक टूटा और निफ्टी 10,000 से आया नीचे
राज ठाकरे ने सवाल किया कि आने वाले महीने में औरंगाबाद में निकाय चुनाव होने वाले हैं क्या सरकारी एजेंसियां कोरोना वायरस के कारण इसे भी टाल देंगी? वहीं एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को कहा कि पुलिस प्रशासन ने राजनीतिक दलों और अन्य संगठनों से कोरोना वायरस के मद्देनजर शिव जयंती को लेकर होने वाले आयोजनों को संक्षिप्त करने की अपील की है।
शिवाजी महाराज की जयंती को शिव जयंती कहा जाता है। महाराष्ट्र में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमण के 11 मामलों की पुष्टि हुई है। भारत में कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित लोगों की संख्या 60 पहुंच गई है। वहीं विश्व में अब तक कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 4623 हो चुकी है वहीं इस वायरस से 125,841 लोगों के संक्रमण की पुष्टि की गयी है।


Download Android App
Download iOS App



