मुंबई के पूर्व पुलिस प्रमुख परमबीर सिंह के महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख पर प्रति महीने 100 करोड़ रुपये की वसूली वाले आरोपों के बीजेपी उद्धव सरकार पर हमलावर है। इस पूरे मामले को लेकर बीजेपी नेता सुशील मोदी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि महाराष्ट्र में एक अराजकता की स्थिति पैदा हो गई है और पूरी सरकार अनिल देशमुख को बचाने में लगी है।
सुशील मोदी ने कहा कि उद्धव ठाकरे के मन में डर है कि अगर अनील देशमुख पर कार्रवाई की गई तो वो कहीं ऐसी बात न उगल दें जिसके कारण वो भी कल संकट में पड़ सकते हैं। इससे पहले सुशील मोदी ने राज्य सभा में अनिल देशमुख को बर्खास्त करने की मांग का मुद्दा उठाने के लिए नोटिस दिया था। हालांकि सभापति एम वेंकैया नायडू ने उन्हें इस मुद्दे को उठाने की अनुमति नहीं दी।
बीजेपी सदस्य की ओर से इस मामले को उठाने की कोशिश का विपक्षी दलों के सदस्यों ने विरोध किया और इसके बाद सदन में हंगामे की स्थिति बन गई। इस दौरान बीजेपी के सदस्यों ने नारेबाजी आरंभ कर दी। सभापति ने कहा कि यह राज्य का विषय है और इसलिए सदन में उठाने की अनुमति नहीं दी गई है। उन्होंने कहा, ‘‘यह राजनीतिक मामला है और इसे सदन के बाहर उठाइए।’’


Download Android App
Download iOS App



