कर्नाटक से कोरोना वायरस का एक संदिग्ध व्यक्ति अस्पताल से भाग गया है। जानकारी के मुताबिक संदिग्ध कुछ ही दिन पहले दुबई से लौटा था। जिसके बाद वायरस संक्रमण के संदेह में अस्पताल के अलग वार्ड में भर्ती करवाया गया था।
मरीज़ को तेज बुखार था और कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण भी उसमें नजर आए थे जिसके बाद उसे जिले के वेनलॉक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसने रात को अस्पताल के स्टाफ से झगड़ा किया। उसका कहना था कि वह संक्रमित नहीं है और यह कहते हुए अस्पताल से चला गया कि वह किसी निजी अस्पताल में अपना इलाज करवाएगा।
बांग्लादेश में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया
अस्पताल के स्वास्थ्य अधिकारी ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद अस्पताल से ‘भागे’ मरीज की तलाश के लिए तटीय जिलों में हाई अलर्ट घोषित किया। जिला स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को मंगलुरु पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। मामले की जांच जारी है।


Download Android App
Download iOS App



