TMC में शामिल हुए जयप्रकाश मजूमदार, ममता ने सौंपा प्रदेश उपाध्यक्ष का पद

Summary :

जयप्रकाश मजूमदार नजरूल मंच में पार्टी की संगठनात्मक बैठक के दौरान मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी की मौजूदगी में सत्तारूढ़ दल में शामिल हुए।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से निलंबित नेता जयप्रकाश मजूमदार ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हो गए। टीएमसी ज्वाइन करते ही पार्टी ने मजूमदार को प्रदेश उपाध्यक्ष के पद से नवाजा। वह पिछले कुछ महीनों से पश्चिम बंगाल में भगवा दल के नेतृत्व की लगातार आलोचना कर रहे थे।
जयप्रकाश मजूमदार यहां नजरूल मंच में पार्टी की संगठनात्मक बैठक के दौरान मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी की मौजूदगी में सत्तारूढ़ दल में शामिल हुए। उन्हें पार्टी के वरिष्ठ नेता फिरहाद हाकिम ने पार्टी का झंडा दिया। ममता बनर्जी ने कहा, “ जयप्रकाश मजूमदार टीएमसी के प्रदेश उपाध्यक्ष होंगे।” 

ममता बनर्जी की फ्लाइट के सामने आया था दूसरा प्लेन, पायलट की मुस्तैदी के चलते टला हादसा

इस दौरान बीजेपी पर हमलावर होते हुए ममता बनर्जी ने कहा, ‘बीजेपी भ्रष्‍टाचार वाली पार्टी है. वे लोकतंत्र को खत्‍म करना चाहते हैं। उन्‍होंने कहा, ‘कल विधानसभा में लोकतंत्र को बचाने के लिए टीएमसी की महिला विधायकों को धन्‍यवाद।’ मजूमदार और रितेश तिवारी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में बीजेपी ने जनवरी में निलंबित कर दिया था।

Desk Team