छत्तीसगढ़ के धमतरी जिला मुख्यालय में लोकसभा निर्वाचन के लिए मतदान दलों के तृतीय एवं अंतिम चरण के प्रशिक्षण के दौरान नशे की हालत में पहुंच एक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार यहां एक स्कूल में मतदान कर्मचारियों को चुनाव का प्रशिक्षण दिया जा रहा था। इसी दौरान पीठासीन अधिकारी के तौर पर उपस्थित शासकीय प्राथमिक शाला अमलीपारा मुकुंदपुर (विकासखण्ड नगरी) के प्रधान पाठक यशवंत सिंह श्रीमाली शराब के नशे में पाए गए।
चिकित्सीय परीक्षण के बाद इसकी पुष्टि होने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रजत बंसल के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी टी.के। साहू ने उक्त शिक्षक को निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य के प्रति उदासीनता, लापरवाही बरते जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उक्त शिक्षक मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय मगरलोड रहेगा।


Download Android App
Download iOS App



