पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे जानकर आप सभी के रौमते खड़े हो सकते हैं। यहां पति ने अवैध संबंध के शक के कारण पत्नी के टुकड़े-टुकड़े कर दिये। काफी तलाश के बाद शव बोरे में बंद मिले। सिलीगुड़ी के फांसीदेवा की रहने वाली रेणुका खातून का शव दो टुकड़ों में काटकर पानी में फेंकने का मामला गुरुवार को सामने आया था। उसके बाद दोपहर से आपदा मोचन बल ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। शुक्रवार सुबह करीब 24 घंटे के बाद रेणुका का शव मिला, लेकिन कटा सिर अभी तक नहीं मिला है। उसकी तलाश की जा रही है।
पुलिस का बयान
पुलिस सूत्रों के अनुसार गुरुवार रात फूलबाड़ी तीस्ता नहर का लॉकगेट बंद कर दिया गया। शुक्रवार सुबह नहर में पानी कम होने से रेणुका का शव बोरे में लिपटा फांसीदेवा प्रखंड के गोवालतुली के पास सुदाम गज इलाके के पास बरामद किया गया।
आरोपी पति गिरफ्तार, कबूला अपराध
आरोपी पति मोहम्मद अंसारुल ने गुरुवार को रेणुका की हत्या करने को कबूल कर लिया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रेणुका सिलीगुड़ी के पड़ोस के कॉलेज में ब्यूटी पार्लर में काम करना सीखती थी। वह दिसंबर के आखिरी सप्ताह से लापता थी। रेणुका के परिवार ने 24 दिसंबर को सिलीगुड़ी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने पड़ताल शुरू की। अंसारुल से पूछताछ में सनसनीखेज जानकारी सामने आई। जांचकर्ताओं को पता चला कि अंसारुल 24 दिसंबर को अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। उसके बाद उसकी पत्नी के शव को दो टुकड़ों में काटकर तीस्ता नहर में बहा दिया था।
कटे सिर की तलाश जारी
मृतक के परिजनों के मुताबिक रेणुका की शादी अंसारुल से 6 साल हुई थी। वे दादाभाई कॉलोनी, वार्ड नंबर 43, सिलीगुड़ी में रहते थे। रेणुका के परिवार का दावा है कि शुरू में दंपति के बीच कुछ अनबन थी लेकिन बाद में उन्हें सुलझा लिया गया। तब से सब ठीक था। शव बरामद होने के बाद रेणुका के दामाद मिन्नातुल्ला ने कहा, ”एक बैग में एक लाश बरामद हुई थी। मुझे समझ नहीं आता कि इसमें शरीर के बाकी हिस्से शामिल हैं या नहीं। शव को फांसी थाने ले जाने के बाद ही पता चलेगा। इसके बाद पोस्टमार्टम। मैं इस घटना में मौत की सजा की मांग कर रहा हूं।” बता दें कि इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। इस घटना ने लोगों को श्रद्धा कांड की याद दिला दी है।


Download Android App
Download iOS App



