पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर राज्य में उत्तर कोरिया की तरह तानाशाही लागू करने का आरोप लगाया है। अधिकारी को तृणमूल कांग्रेस सरकार के कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘नबन्ना अभियान’ के दौरान पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
हिरासत में लिए जाने से पहले शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि ये शांतिपूर्ण आंदोलन है। ये भ्रष्टाचार और बेरोज़गारी का मुद्दा है। बंगाल की जनता ममता जी के साथ नहीं है इसलिए वह बंगाल में उत्तर कोरिया की तरह तानाशाही कर रही हैं। टीएमसी सरकार के खिलाफ बीजेपी का ‘नबन्ना अभियान’ ज़ोर पकड़ रहा है।
‘नबन्ना’ यात्रा के दौरान शुभेंदु अधिकारी को संतरागाछी जाने की कोशिश करते समय हिरासत में ले लिया गया। बीजेपी के नेता एवं सांसद लॉकेट चटर्जी और पार्टी नेता राहुल सिन्हा को भी हिरासत में लिया गया और उन्हें एक जेल वैन से ले जाया गया। उन्हें सचिवालय के पास ‘सेकंड हुगली ब्रिज’ के नजदीक पुलिस प्रशिक्षण स्कूल के सामने रोका गया।
‘भारत जोड़ो यात्रा’ की सफलता से खौफ में BJP, ध्यान भटकाने के लिए निक्कर मामले को दे रही है तूल : कमलनाथ
तृणमूल कांग्रेस सरकार के कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ बीजेपी ने ‘नबन्ना अभियान’ (सचिवालय तक मार्च) का आह्वान किया। इसके लिए पश्चिम बंगाल से बीजेपी समर्थक मंगलवार को सुबह कोलकाता और पास स्थित हावड़ा पहुंचे। मार्च के लिए महानगर और हावड़ा में राज्य के विभिन्न हिस्सों से अपनी पार्टी के सदस्यों और समर्थकों को लाने के लिए भाजपा ने कई ट्रेनें,तीन उत्तर बंगाल से और चार दक्षिण बंगाल से, किराए पर ली हैं।
बीजेपी के ‘नबन्ना अभियान’ के मद्देनजर शहर के कई प्रमुख हिस्सों में यातायात प्रतिबंध लगा दिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि दूसरे हुगली पुल पर भी अवरोधक लगाए गए हैं, जो महानगर को नबन्ना से जोड़ता है।


Download Android App
Download iOS App



