उत्तर प्रदेश की सियासी कुर्सियों में आजकल घमासान यद्ध देखा जा रहा है। जहां एक के बाद एक नेता एक दूसरे पर आरोपों के कांटे बिछा रहे हैं। कभी ये नेता एक दूसरे पर तंज कस्ते हैं तो कभी एक दूसरे के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देते हैं। बता दें की शुक्रवार 25 अगस्त के दिन रायबरेली जिले में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां सपा [पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्या भी शामिल हुए। जहां रायबरेली में मंडल आयोग के चेयरमैन और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री बीपी मंडल के जन्मदिवस पर जातिगत जनगणना का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जो की शहर के फिरोज गांधी ऑडिटोरियम में किया गया था। इस कार्यक्रम के दौरान स्वामी मौर्या प्रसाद ने जमकर बीजेपी पर निशाना साधा।
स्वामी मौर्या प्रसाद ने बीजेपी पर साधा निशाना
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद स्वामी मौर्या प्रसाद मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए नज़र आये। साथ ही जूता काण्ड आरोपियों को भाजपाई बता दिया। जब उनसे सनातन धर्म के ऊपर हमले को लेकर सवाल पूछा गया तोह उन्होंने कहा की वे खुद ही एक सनातनी हैं। उन्होंने सनातन धर्म को महात्मा बुद्ध का धर्म बताया है। जब उनसे हिन्दू राष्ट्र को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि “भारत न ही कभी हिन्दू राष्ट्र था और न ही कभी बनेगा।
हिन्दू-मुसलामानों को अलग करने वालों के खिलाफ हूँ-स्वामी मौर्या
स्वामी मौर्या प्रसाद के एकदिवसीय रायबरेली दौरे के वक़्त उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा की आने वाला 2024 का लोकसभा चुनाव उनको आइना दिखाएगा। उन्होंने आगे कहा की ‘सनातन धर्म के बारे में बात करना और सनातन धर्म की बुराई करना यह मेरी आदत नहीं है” स्वामी प्रसाद ने बोलै की जो लोग भारत को दो गुटों में बांटने की कोशिश कर रहे हैं हिंदू-मुसलामानों को अलग करने की कोशिश कर रहे हैं में उनके खिलाफ हूँ।


Download Android App
Download iOS App



