हरिद्वार : गंगा रक्षा को लेकर तपस्यारत स्वामी ज्ञानस्वरूप सानंद उर्फ प्रो. जीडी अग्रवाल के वजन में 16 किलोग्राम की गिरावट आई है। उन्हें अब बोलने में भी तकलीफ हो रही है। उन्होंने फिर कहा कि जब तक उनके शरीर में प्राण हैं, तब तक वह गंगा रक्षा को तप करते रहेंगे। स्वामी सानंद की ओर से गंगा रक्षा को लेकर गत 22 जून से मातृसदन आश्रम में तप शुरू किया गया था।
इस बीच केंद्रीय मंत्री उमा भारती स्वयं हरिद्वार पहुंचकर और दूरभाष पर केंद्रीय जल संरक्षण एवं नदी विकास मंत्री नितिन गड़करी से बात कराकर उन्हें मनाने का प्रयास कर चुके हैं। स्वामी सानंद ने मांगें पूरी होने तक तप त्यागने से साफ इन्कार कर दिया है। जिससे उनका तप शनिवार को 51वें दिन भी जारी रहा।
बांध व खनन के खिलाफ प्रो. अग्रवाल अनशन पर
शनिवार को जिला अस्पताल ने डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य का परीक्षण करने पहुंची। उनका वजन 48 किलोग्राम पाया, जबकि पहली बार उनका वजन 64 किलोग्राम था। जिससे उनके वजन में धीरे-धीरे 16 किलोग्राम की गिरावट आ चुकी है। तपस्या के दौरान स्वामी सानंद नींबू पानी, नमक और शहद ले रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



