इस indian cricketer player के साथ दिशा पटानी जाना चाहती हैं डेट पर

Summary :

‘MS Dhoni: The Untold Story’ में धोनी की पहली गर्लफ्रेंड प्रियंका झा का किरदार निभाने वाली दिशा पटानी indian cricketer player विराट कोहली के साथ डेट…..

एम. एस. धोनी की बायोपिक ‘एम.एस. धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी’ में धोनी की पहली गर्लफ्रेंड प्रियंका झा का किरदार निभाने वाली दिशा पटानी indian cricketer player विराट कोहली के साथ डेट पर जाना चाहती हैं। जीं हां, उन्होंने अपनी ये इच्छा एक इंटरव्यू के दौरान जाहिर की है।

इन दिनों दिशा पटानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है जिसमें के बारे में बात करती हुईं उन्हें एक से दस तक रेटिंग देती हुईं नजर आ रही हैं।

इंटरव्यू के दौरान दिशा ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान  indian cricketer player महेन्द्र सिंह धोनी को स्टाइलिश बताते हुए कहा कि उनकी अदाओं की वे कायल हैं। वहीं एंकर ने जब दिशा से उनके फेवरेट क्रिकेटर के बारे में पूछा तो उन्होंने बिना सोचे विराट कोहली का नाम ले लिया।

दिशा यहीं नहीं रूकी उन्होंने विराट कोहली के साथ डेट पर जाने की भी इच्छा जाहिर कर दी। आपको बता दे दिशा ने साक्षात्कार के दौरान जहां महेन्द्र सिंह धोनी को 10 पॉइंट्स दिए तो वहीं विराट कोहली को 9 अंक दिए।

इसके अलावा युवारज सिंह, रवींद्र जडेजा और रोहित शर्मा को 8 अंक दिए।

अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या विराट कोहली दिशा पटानी की उनके साथ डेट पर जानी की ख्वाहिश पूरी करते हैं या फिर ट्विटर पर विराट-अनुष्का के फैंस दिशा को ट्रोल करना शुरू कर देंगे।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Desk Team