गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने दशहरा की पूर्व संध्या पर राज्यवासियों को दिए अपने संदेश में लोगों से कोरोना से लड़ाई के दौरान एहतियात बरतने की अपील की। उन्होंने कहा, दशहरा भगवान राम के जीवन और कार्यों के एक पवित्र और सैद्धांतिक मार्ग को बताता है।
यह देवी दुर्गा की ताकत- महिषासुर के विरुद्ध लड़ाई को भी दिखाता है। चलिए कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में हम अपनी भावना को ऊंचा रखते हैं। उन्होंने कहा, राज्य में कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद 568 लोगों की इस महामारी की वजह से मौत हो गई, जबकि 41,813 लोग अबतक कोरोना से संक्रमित हैं।
गोवा में फिलहाल कोरोना के 2824 एक्टिव केस हैं। गोवा के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने अपने संदेश में कहा, आज जब दुनिया असहिष्णुता, नफरत और हिंसा का सामना कर रही है, चलिए हम सहिष्णुता, भाईचारे और शांति की महान मूल्यों की प्रतिबद्धता को फिर से जताते हैं।


Download Android App
Download iOS App



