दुमका : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखण्ड के लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस दिवस को एक संकल्प के रूप में लें। ताकि आपके सहयोग से हम मिली चुनौतियों को एक अवसर के रूप में स्वीकार कर झारखंड को एक बेहतर और विकसित राज्य बना सकें। हेमन्त सोरेन ने कार्यक्रम में दुमका में विभिन्न विभागों के अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि वे शहरों में खाली पड़ी सरकारी जमीन, पुरानी और जर्जर सरकारी बिल्डिंग की सूची भेज दें।
अब सरकारी जमीनों पर सरकार की अनुमति के बिना निर्माण कार्य नहीं होगा। मुख्यमंत्री ने यह संकल्प दोहराया है कि झारखंड के शहरों को कंक्रीट का जंगल नहीं बनने देंगे। शहरों को हरा भरा बनाएंगे और साफ सुथरा भी रखेंगे। मुख्यमंत्री ने इसके लिए आम लोगों को भी अपनी जिम्मेवारी निभाने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी कहा कि अगर लोग एकजुट रहेंगे तो कोई यहां के सौहार्द्र को नहीं बिगाड़ सकता है। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि राज्य वासी सरकार के अभिन्न अंग के रूप में उन्हें अपना पूरा सहयोग करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



