मेघालय के साथ राज्य की सीमा पर 12 में से छह स्थानों पर विवादों को सुलझाने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर करने के कुछ दिनों बाद, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को कहा कि शेष क्षेत्रों पर जून-जुलाई तक चर्चा शुरू की जाएगी। पूर्वोत्तर पुलिस अकादमी (एनईपीए) के प्रशिक्षु अधिकारियों की ‘पासिंग आउट परेड’ में भाग लेने के लिए मेघालय आए सरमा ने कहा कि किए गए निर्णयों से सभी हितधारकों को संतुष्ट करना संभव नहीं था, लेकिन अधिक बेहतर किये जाने पर ध्यान केन्द्रित किया गया।
सिफारिशों के आधार पर भारतीय सर्वेक्षण विभाग कर रहा हैं काम
यहां कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से बात करते हुए सरमा ने कहा, ‘‘हम जून या जुलाई तक विवाद के शेष छह बिंदुओं का समाधान तलाशने के लिए चर्चा शुरू करने की योजना बना रहे हैं। पहले छह बिंदुओं पर विवाद के समाधान के लिए हुए समझौते पर सरमा ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच हुए समझौते में की गई सिफारिशों पर भारतीय सर्वेक्षण विभाग काम कर रहा है।
हर किसी को खुश नही करना देश खुश रहना चाहिए -सरमा
उन्होंने यह भी संकेत दिया कि जिस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे, उस पर फिर से विचार करने की कोई योजना नहीं है। सरमा ने कहा, ‘‘हर किसी को खुश नहीं किया जा सकता, हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि देश खुश रहे।’’
मार्च में हस्ताक्षरित समझौते के अनुसार पहले चरण में निपटारे के वास्ते लिए गए 36.79 वर्ग किमी विवादित क्षेत्र में से, असम को 18.46 वर्ग किमी और मेघालय को 18.33 वर्ग किमी का पूर्ण नियंत्रण मिलेगा।


Download Android App
Download iOS App



