अभिनेता से राजनेता बने ‘नाम तमिझर काची’ (एनटीके) के नेता सीमन को प्रवासी श्रमिकों के खिलाफ टिप्पणी करने के मद्देनजर नए आरोपों का सामना करना पड़ेगा। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यहां यह जानकारी दी।
खिलाफ मामला दर्ज कराने की धमकी दी
अधिकारी ने बताया कि 13 फरवरी को पश्चिमी शहर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए एक समुदाय के खिलाफ ‘अपमानजनक टिप्पणी’ करने के लिए 22 फरवरी, 2023 को इरोड (करुंगलपलायम) पुलिस द्वारा एनटीके नेता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।राज्य पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “उसी भाषण में उन्होंने (सीमन) प्रवासी श्रमिकों के खिलाफ बयान दिया और उनके खिलाफ मामला दर्ज कराने की धमकी दी। इस मामले में और धाराएं जोड़ी गई हैं।”
स्टालिन ने नीतीश को भरोसा दिलाया था
पुलिस ने यह कार्रवाई तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आश्वस्त करने के कुछ दिनों बाद की है। स्टालिन ने नीतीश को भरोसा दिलाया था कि दक्षिणी राज्य में सभी प्रवासी श्रमिक सुरक्षित हैं।पुलिस ने प्रवासियों पर हमलों के बारे में अफवाह फैलाने के लिए एक हिंदी दैनिक के संपादक सहित दो पत्रकारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


Download Android App
Download iOS App



