PM मोदी की रैली में शामिल होने जा रहे तमिलनाडु विधानसभा के स्पीकर सड़क हादसे में घायल

Summary :

तमिलनाडु विधानसभा के अध्‍यक्ष पी धनपाल की कार धारापुराम के सुरीनाल्‍लूर के टोल गेट के पास हादसे का शिकार हो गई है।

तमिलनाडु विधानसभा के स्‍पीकर पी धनपाल मंगलवार को सड़क हादसे का शिकार हो गए। घटना में पी धनपाल को चोटें आई हैं। यह हादसा तब हुआ, जब वे प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी रैली में शामिल होने के लिए 12:50 बजे तमिलनाडु के धारापुरम जा रहे थे। 
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार तमिलनाडु विधानसभा के अध्‍यक्ष पी धनपाल की कार धारापुराम के सुरीनाल्‍लूर के टोल गेट के पास हादसे का शिकार हो गई है। 

Desk Team