Tamil Nadu: मुख्यमंत्री स्टालिन ने द्रमुक अध्यक्ष पद के लिए दाखिल किया नामांकन

Summary :

तमिलनाडु (Tamil Nadu) के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन (M.K. Stalin) ने शुक्रवार को सत्तारूढ़ द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) के अंतर-पार्टी चुनावों में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया।

तमिलनाडु (Tamil Nadu) के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन (M.K. Stalin) ने शुक्रवार को सत्तारूढ़ द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) के अंतर-पार्टी चुनावों में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान पार्टी युवा विंग के नेता और स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन (Udhayanidhi Stalin) भी मौजूद थे।द्रमुक जनरल काउंसिल की बैठक सेंट जॉर्ज स्कूल,अमिनजिकाराय, चेन्नई में 9 अक्टूबर को  होने वाली है।
कई वरिष्ठ नेता थे मौजूद 
पार्टी मुख्यालय अन्ना अरुवलयम में अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद स्टालिन ने अपने दिवंगत पिता और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि (M. Karunanidhi) की तस्वीर के सामने उनके गोपालपुरम आवास पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान राज्य के जल कार्य मंत्री और DMK के वरिष्ठ नेता एस. दुरईमुरुगन, पार्टी सांसद टी.आर. बालू (T. R. Baalu), स्टालिन की बहन और सांसद एम॰ के॰ कनिमोझी (Kanimozhi Karunanidhi), पूर्व केंद्रीय मंत्री और नीलगिरी से सांसद ए. राजा (Andimuthu Raja) और अन्य वरिष्ठ मंत्री और सांसद उपस्थित थे।

Desk Team