तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने मंगलवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी.चिदंबरम पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वह केवल धरती पर ‘बोझ’ हैं। मुख्यमंत्री उनकी पार्टी की चिदंबरम की ओर से की गई आलोचना का जवाब दे रहे थे, जिसमें पूर्व गृह मंत्री ने कथित तौर पर कहा था कि केंद्र सरकार अगर जम्मू-कश्मीर की तरह तमिलनाडु को भी केंद्र शासित प्रदेश बनाने का फैसला करती, तो सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक ऐसे किसी कदम का विरोध नहीं करती।
मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने कहा कि लंबे समय तक केंद्रीय मंत्री रहने के बावजूद चिदंबरम ने कावेरी जल विवाद सहित राज्य की समस्याओं को सुलझाने के लिए कुछ नहीं किया।

उन्होंने सवाल किया कहा, ‘‘वह कौन सी योजनाएं तमिलनाडु के लिए लेकर आए? वह कितने लंबे समय तक केंद्रीय मंत्री रहे? लेकिन देश को क्या फायदा हुआ… (चिदंरबम) केवल धरती पर बोझ हैं।’’


Download Android App
Download iOS App



