तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने भगवंत मान को पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर दी बधाई

Summary :

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एवं द्रविड़ मुनेत्र कषगम के अध्यक्ष एम के स्टालिन ने बुधवार को श्री भगवंत मान को पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एवं द्रविड़ मुनेत्र कषगम के अध्यक्ष एम के स्टालिन ने बुधवार को श्री भगवंत मान को पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी।
श्री स्टालिन ने श्री मान को बधाई देते हुए कहा, ‘‘मेरी तरफ से भगवंत मान को हार्दिक शुभकामनाएं, जिन्होंने आज पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। तमिलनाडु और पंजाब भाषाई अधिकारों और राज्यों के अधिकारों को लेकर मुखर रहने का एक लंबा इतिहास साझा करते रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘पंजाब में नई सरकार के सफल कार्यकाल की कामना करता हूं।

Desk Team