उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में मिली हार के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पहली बार मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (इकाना स्टेडियम) में चल रही सीएम आदित्यनाथ के शपथग्रहण की तैयारियों को लेकर तंज कसा। वहीं अखिलेश में “द कश्मीर फाइल्स” को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि अगर यह मूवी बन सकती है तो लखीमपुर फाइल्स पर भी बन सकती है।
चुनावी नतीजों के बाद पहली बार सीतापुर पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा कि ”इकाना का पहले नाम बदला गया। भगवान विष्णु के नाम पर वह स्टेडियम बनाया गया था, उसका नाम बदल दिया गया। सरकार के पास कोई दूसरा स्थान नहीं है, इसलिए उस स्थान पर कार्यक्रम हो रहा है, जो सपा शासन में बनाया गया था।”
“द कश्मीर फाइल्स” को लेकर पूछे गए सवाल पर सपा प्रमुख ने कहा, ”यदि कश्मीर फाइल्स पर फिल्म बन रही है तो लखीमपुर फाइल्स पर भी फिल्म बननी चाहिए। पड़ोसी जिला जहां जीप से किसानों को कुचल दिया गया था। समय आए और लखीमपुर फाइल्स पर भी फिल्म बने।”
समाजवादी पार्टी की हुई नैतिक जीत
अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी की नैतिक जीत हुई है। जनता के सहयोग और सपा के कार्यकर्ताओं के सहयोग से समाजवादी पार्टी बढ़ रही है और BJP घटी है। वोट का प्रतिशत और सीटें बढ़ी हैं। जो बुनियादी सवाल थे वो आज भी हैं, BJP को हल निकालना होगा कि महंगाई कम कैसे हो।


Download Android App
Download iOS App



