चेन्नई : तमिलनाडु में सोमवार को 5956 और लोगों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया, जिसके बाद राज्य में कुल मामले 4.28 लाख के पार पहुंच गए। वहीं, 91 और संक्रमितों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा 7322 हो गया है। तमिलनाडु में लगातार दो दिन छह हजार से ज्यादा मामले आए थे। हालांकि, आज संक्रमण के नए मामले छह हजार से कम हैं।
इसके अलावा एक बार फिर से नए मामलों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक है। आज छह हजार से ज्यादा मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में 29 अगस्त को 6352 और 30 अगस्त को 6495 मामले आए थे।
स्वास्थ्य विभाग के कोविड बुलेटिन में बताया गया है कि राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 52,578 है जबकि 6,008 रोगियों को अस्पताल से छुट्टी देने के बाद संक्रमण को मात देने वाले लोगों की संख्या 3,38,141 हो गई है।
चेन्नई में 1150 मामले आए हैं। शहर में कुल मामले 1,35,597 हैं और 2,747 लोगों की मौत हुई है। राज्य में कुल मामले 4,28,041 हैं और 7322 मरीजों ने दम तोड़ा है।


Download Android App
Download iOS App



