देशभर में कोरोना महामारी का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है, ऐसे में केंद्र और सभी राज्यों की सरकार कोरोना से जंग जीतने के लिए कई उपाए अपना रही है। ऐसे में तमिलनाडु में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ने के बीच सरकार ने इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए राज्यभर में 2 हफ्ते का ‘‘पूर्ण लॉकडाउन’’ लगाने की शनिवार को घोषणा की है।
मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने एक बयान में कहा कि ‘‘अपरिहार्य कारणों’’ से लॉकडाउन लगाया जा रहा है और चिकित्सा विशेषज्ञों के अलावा शुक्रवार को जिलाधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक से मिली जानकारियों के आधार पर यह फैसला लिया गया है।
उन्होंने कहा, ‘‘पूर्ण लॉकडाउन 10 मई को सुबह चार बजे से 24 मई को सुबह चार बजे तक लागू रहेगा।’’ तमिलनाडु में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 26,465 नए मामले आए और पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 197 लोगों की मौत हुई। इसके साथ राज्य में संक्रमण के मामले 13.23 लाख हो चुके हैं और मृतकों की संख्या 15,171 पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 1,35,355 मरीजों का उपचार चल रहा है।


Download Android App
Download iOS App



