तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक के दो नवनिर्वाचित विधायकों को बृहस्पतिवार को विधानसभा की सदस्यता की शपथ दिलायी गयी। नंगुनेरी और विक्रवांडी निर्वाचन क्षेत्रों से क्रमश: निर्चाचित हुए वी. नारायण और आर. मुथामिलसेल्वम को विधानसभा अध्यक्ष पी. धनपाल की उपस्थिति में शपथ दिलायी गयी।
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के कारण 5 नवंबर तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, स्वास्थ्य आपातकाल घोषित
मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी और उपमुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम भी इस मौके पर मौजूद थे। दोनों ही अन्नाद्रमुक के शीर्ष नेता हैं। अन्नाद्रमुक ने 21 अक्टूबर के उपचुनाव में विक्रवांडी में अपने प्रतिद्वंद्वी द्रमुक को और नंगुनेरी में कांग्रेस को हरा कर ये दोनों सीटें जीती थीं। इन दोनो विधायकों के निर्वाचन के साथ ही 234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा में अन्नाद्रमुक की सीटें बढ़कर 125 हो गयी हैं।
उनमें विधानसभा अध्यक्ष की सीट भी शामिल है। इस बीच पलानीस्वामी और पन्नीरसेल्वम ने नवनिर्वाचित विधायकों के साथ यहां मरीना तट पर पार्टी के दिग्गजों– दिवंगत मुख्यमंत्री एम. जी. रामचंद्रन और जे. जयललिता पर श्रद्धांजलि दी।


Download Android App
Download iOS App



