तमिलनाडु तौहीद जमात ने सीएए के खिलाफ राज्यभर में किया प्रदर्शन

Summary :

टीएनटीजे ने संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ शनिवार को राज्यभर में प्रदर्शन किया। चेन्नई जिला मुख्यालय के सामने प्रदर्शनकारी एकत्र हुए।

तमिलनाडु तौहीद जमात (टीएनटीजे) ने संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ शनिवार को राज्यभर में प्रदर्शन किया। चेन्नई जिला मुख्यालय के सामने प्रदर्शनकारी एकत्र हुए। उनके हाथों में तख्तियां और संगठन के झंडे थे। वे इस कानून को वापस लेने की मांग करते हुए नारे लगा रहे थे। 

शरजील इमाम के वीडियो पर भाजपा नेता संबित पात्रा बोले- ये शाहीन बाग नहीं तौहीनबाग है

पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह सुनिश्चित करने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी कि कोई अप्रिय घटना न हो। तंजावुर और तिरूनेलवेली में करीब 1000 कार्यकर्ता इकट्ठा हुए। उनके हाथों राष्ट्रध्वज एवं टीएनटीजे के झंडे थे। 
उन्होंने प्रदर्शन किया। इस संगठन के कार्यकर्ताओं के हाथों में तख्तियां थीं जिनपर ‘ नो सीएए, नो एनपीआर’ लिखा था। विल्लुपुरम और कुड्डालूर जिलों में टीएनटीजे के सदस्यों ने जिला मुख्यालयों पर विरोध मार्च निकाला। 

Desk Team