तमिलनाडु में वेलाचेरी के बूथ नंबर 92-एम में 17 अप्रैल को दोबारा मतदान होना है। चुनाव आयोग के मतदान के लिए सुरक्षा के भारी इंतजाम किए है। चुनाव आयोग के सचिव मलय मल्लिक ने राज्य के पुलिस प्रमुख को मतदान केंद्र पर भारी सुरक्षा तैनात करने के लिए पत्र लिखा है, जहां पर 17 अप्रैल को सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक दोबारा मतदान होने हैं।
चुनाव आयोग ने छह अप्रैल को मतदान पूरा होने के बाद दो पहिया वाहनों पर 2 ईवीएम और वीवीपीएटी मशीन ले जाते हुए तीन निगम कर्मचारियों सहित चार लोगों को पकड़े जाने के बाद वेलाचेरी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 92-एम के लिए दोबारा मतदान कराने का आदेश दिया है। तीन निगम कर्मचारियों को घटना के बाद सेवा से निलंबित कर दिया गया था।
विपक्षी दल द्रमुक और कांग्रेस ने चुनाव आयोग के पास ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायतें दर्ज कराई थीं। दोनों पार्टियों ने दोबारा चुनाव कराने की मांग की थी। बूथ संख्या 92-एम में 540 मतदाता थे, चुनाव के दिन 220 ही वोट डाले गये थे। चुनाव आयोग ने जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 58 (1) बी के तहत मतदान रद्द कर दिया था।


Download Android App
Download iOS App



