लोकप्रिय तमिल रैपर देव आनंद का चेन्नई-बेंगलुरु राजमार्ग पर अपहरण कर लिया गया। वो अपने घर लौट रहे थे, जब उनका अपहरण किया गया। पुलिस ने बताया कि CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, परिवार ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है और जांच करने पर पता चला कि रैपर का बुधवार रात दस सदस्यीय गिरोह ने अपहरण कर लिया।
चेन्नई में पुलिस मुख्यालय के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, देव आनंद के भाई ने एक व्यक्ति से 2.5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था और पैसे वापस नहीं दिये थे। इसे लेकर कुछ विवाद भी हुए थे और पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या इस बात का देव आनंद के अपहरण से कोई लेना-देना है।


Download Android App
Download iOS App



