थलापति विजय : तमिल सुपरस्टार थलापति विजय ने गुरुवार को चेन्नई के पनियूर में पार्टी मुख्यालय में अपनी नव स्थापित राजनीतिक पार्टी, तमिलगा वेट्री कज़गम (टीवीके) के झंडे का अनावरण किया। विजय ने पीले और लाल झंडे का अनावरण करने के बाद एक संक्षिप्त भाषण दिया। झंडे में दो हाथी दांत और सितारों से घिरे एक वागाई फूल का चिह्न है। संगम काल के दौरान, तमिल राजा जीत के प्रतीक के रूप में वागाई फूलों से बनी मालाएं पहनते थे।
Highlight :
- थलापति विजय ने लॉन्च किया अपनी पार्टी का झंडा
- झंडे में दो हाथी दांत और सितारों से घिरे एक वागाई फूल का चिह्न है
- विजय ने कहा, ‘हमारा झंडा हमारे राज्य का प्रतीक बनेगा’
झंडे के साथ पार्टी गान भी किया पेश
अपने भाषण में विजय ने कहा, ‘हमारा झंडा हमारे राज्य का प्रतीक बनेगा। झंडे के साथ हम अपना पार्टी गान भी पेश कर रहे हैं, हमारा झंडा पूरे देश में लहराएगा और तमिलनाडु अब से बेहतर होगा।’ पार्टी के महासचिव और पुडुचेरी के पूर्व विधायक, बुस्सी आनंद ने उपस्थित जनों का स्वागत किया। लोगों का मानना है कि विजय के राजनीति में आने से निश्चित रूप से तमिलनाडु के मौजूदा राजनीतिक समीकरण बदल जाएंगे। विजय अपने आप में एक स्टार हैं और उनके फैन क्लब ‘विजय मक्कल अय्यकम’ में दस लाख सदस्य हैं।
हमारा झंडा हमारे राज्य का प्रतीक बनेगा- विजय
बता दें कि विजय उन तमिल स्टार्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं जिन्होंने राजनीति में अपनी पैठ बनाई। इनमें अभिनेता एमजी रामचंद्रन शामिल हैं, जिन्होंने एआईएडीएमके की स्थापना की और तमिलनाडु के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों में से एक बने, इनके अलावा डॉ जे जयललिता भी हैं। इन्होंने भी राजनीति में न सिर्फ धमाकेदारी एंट्री मारी बल्कि प्रदेश के ताकतवर मुख्यमंत्रियों की फेहरिस्त में अपना नाम भी दर्ज कराया। हालांकि, राजनीति में शामिल होने वाले सभी तमिल अभिनेता सफलता की कहानी नहीं लिखते हैं। उदाहरण के लिए, शिवाजी गणेशन, विजयकांत और कमल हासन तमिलनाडु की राजनीति में उतने सफल नहीं रहे।
जानें, राजनीति में शामिल होने वाले तमिल अभिनेता की सफलता
तमिल फिल्म उद्योग के जीवित दिग्गज, रजनीकांत ने 2016 के विधानसभा चुनावों से ठीक पहले अपने राजनीतिक एंट्री की घोषणा की थी, लेकिन बाद में खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए पीछे हट गए। विजय की पार्टी स्थानीय निकाय चुनावों में अपना दम खम दिखा चुकी है। 2021 के स्थानीय निकाय चुनावों में, AITVMI ने 169 सीटों पर चुनाव लड़ा और 115 सीटें जीती। विजय 2026 के विधानसभा चुनावों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि सितंबर में बहुप्रतीक्षित एक्शन थ्रिलर गोटा की रिलीज के बाद वह फिल्मों से संन्यास ले लेंगे।


Download Android App
Download iOS App






