शिक्षक भर्ती घोटाला : ED ने लंबी पूछताछ के बाद पार्थ चटर्जी को किया गिरफ्तार

Summary :

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) घोटाले में पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ मंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस के दिग्गज नेता पार्थ चटर्जी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) घोटाले में पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ मंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस के दिग्गज नेता पार्थ चटर्जी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। ईडी ने एसएससी घोटाले से कथित तौर पर जुड़े होने के आरोप में आज उनके दक्षिण कोलकाता स्थित आवास से गिरफ्तार किया।
ईडी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, कोलकाता के नकटला इलाके में पार्थ चटर्जी के घर पर 27 घंटे की लंबी छापेमारी के दौरान इस संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे सके, जिसके बाद अधिकारियों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में ईडी ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में वाणिज्य, उद्योग एवं संसदीय कार्य मंत्री चटर्जी के साथ-साथ उनके करीबियों और रिश्तेदारों के घरों पर शुक्रवार सुबह छापेमारी शुरू की थी।

ED Raid : जानिए कौन हैं अर्पिता मुखर्जी? जिनके घर से मिले ईडी को मिले 20 करोड़ रुपए

ईडी ने शुक्रवार रात को अर्पिता मुखर्जी के आवासीय परिसर से लगभग 20 करोड़ रुपये नकद बरामद करने का दावा किया था। सुश्री मुखर्जी,श्री चटर्जी की सहयोगी हैं और ईडी को इस पैसे पर एसएससी घोटाले की आय’ होने का संदेह है। आखिरकार ईडी ने आज पूर्वाह्न करीब 10 बजे उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Desk Team