पश्चिम बंगाल : राज्यपाल ला गणेशन , CM ममता बनर्जी ने बाल गंगाधर तिलक को श्रद्धांजलि दी

Summary :

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ला गणेशन और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महान स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर शनिवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी।

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ला गणेशन और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महान स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर शनिवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी।तिलक को ‘अमर देशभक्त’ बताते हुए ममता ने बंगाल के स्वतंत्रता सेनानियों के साथ उनके घनिष्ठ संबंधों का उल्लेख किया।
मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया


 

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, “आज लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। अमर देशभक्त के बंगाल के स्वतंत्रता सेनानियों के साथ घनिष्ठ संबंध थे और हम आज भी उनके साहस से प्रेरित होते हैं।”वहीं, राज्यपाल गणेशन ने राजभवन के दक्षिण गेट के पास स्थित तिलक की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।1856 में जन्मे तिलक आजादी के आंदोलन के दौरान उभरे उन नेताओं में शामिल हैं, जो पूरे भारत में लोकप्रिय हैं।

Desk Team