राजस्थान में सावन के महीने की शुरुआत से ही झमाझम बारिश का दौर जारी है। जयपुर सहित कई इलाकों में बारिश हो रही है। बीते चौबीस घंटे में राज्य में सबसे ज्यादा बारिश कोटा के लाडपुरा में 13 सेंटीमीटर दर्ज की गई।कई जगहों में बारिश की वजह से सड़कों ने नदियों का रूप ले लिया है। लोगों को आवजाही में बड़ी परेशानी हो रही है।
मौसम विभाग ने बताया कि
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुई 24 घंटे की अवधि में कोटा के लाडपुरा में 13 सेंटीमीटर, जयपुर तहसील मे 10 सेंटीमीटर, टोंक के देवली में नौ सेंटीमीटर, झालावाड़ के मनोहरथाना व चुरू के बीदासर में आठ सेंटीमीटर और अलवर के थानागाजी में सात सेंटीमीटर पानी बरसा।

राजस्थान में अभी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान
विभाग के मुताबिक, इस दौरान सवाई माधोपुर, गंगानगर, नागौर, भरतपुर, दौसा, सीकर, बांसवाड़ा और अजमेर सहित अनेक जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई।राजधानी जयपुर में शुक्रवार शाम बारिश का दौर शुरू हुआ, जो शनिवार को भी जारी है। जयपुर शहर और उसके आसपास के सभी इलाकों में इस दौरान अच्छी बारिश हुई है।मौसम विभाग ने राजस्थान में अभी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है।


Download Android App
Download iOS App



