तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव ने शुक्रवार को जम्मू एवं कश्मीर में आतंकवादी हमले के बाद अपना जन्मदिन समारोह रद्द कर दिया है। तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के प्रमुख ने कहा कि पूरा राष्ट्र दुख की स्थिति में है, ऐसे में उन्होंने रविवार को उनके जन्मदिन पर आयोजित होने वाले सभी समारोहों को रद्द करने की इच्छा जाहिर की है।
केसीआर के नाम से लोकप्रिय चंद्रशेखर राव ने पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से किसी भी रूप में समारोह नहीं मानाने की अपील की। उन्होंने एक बयान में पुलवामा जिले में गुरुवार को हुए आतंकी हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि इस भयावह घटना में जनहानि से वह बेहद दुखी हैं। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त शहीदों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।


Download Android App
Download iOS App



