तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने बुधवार को संदेह व्यक्त किया कि उनके फोन टैप किए जा रहे हैं।सुंदरराजन ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मुझे संदेह है (कि) मेरे फोन टैप किए गए हैं। राज्य में अलोकतांत्रिक स्थिति है, खासकर राज्यपाल के सम्मान के संबंध में। मैं उन सभी चीजों को स्पष्ट करना चाहती हूं।’’
उन्होंने यह कहते हुए इस बारे में कुछ भी विस्तार से बोलने से इनकार कर दिया कि हाल ही में राजभवन को ‘‘टीआरएस विधायकों की खरीद-फरोख्त के मामले’’ से जोड़ने वाली कुछ सोशल मीडिया पोस्ट सामने आयी थी।


Download Android App
Download iOS App



